शाम छह बजे के मुख्य समाचार
दिलीप
- 04 Jul 2026, 06:14 PM
- Updated: 06:14 PM
नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे79 राजस्थान लीड मोदी
भारत ने सबसे बड़े ऊर्जा संकट में से एक का सफलतापूर्वक सामना किया: मोदी
पचपदरा (बालोतरा), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने अपनी बेहतर नीतियों, ईंधन आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाकर और मजबूत कूटनीतिक संबंधों के दम पर दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक ऊर्जा संकटों में से एक का सफलतापूर्वक सामना किया तथा इसका बोझ देश के नागरिकों पर बहुत कम पड़ा।
दि28 कांग्रेस राम मंदिर
राम मंदिर मामले में 'बड़े चोरों' को बचाने की कोशिश में भाजपा और आरएसएस : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शनिवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और कहा कि देश की जांच एजेंसियां भी इस मामले में खामोश हैं।
दि20 मंत्रालय लीड आतंकवादी
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सक्रिय 23 व्यक्तियों को यूएपीए के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया
नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पाकिस्तान में सक्रिय 23 व्यक्तियों को 'आतंकवादी' घोषित किया। इनमें लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी सहयोगी, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई आतंकी शामिल हैं।
दि34 संसद लीड सत्र
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा
नयी दिल्ली, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे84 बंगाल तृणमूल चंद्रिमा लीड इस्तीफा
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट के बंगाल प्रमुख पद से इस्तीफा दिया
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट को एक और झटका उस समय लगा, जब पार्टी की बंगाल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
दि35 दिल्ली अदालत दंगा जमानत खारिज
दिल्ली दंगा : अदालत ने साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज की
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ी बड़ी साजिश के मामले में कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
दि29 राजनाथ भारत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद, 'मेड-इन-इंडिया' रक्षा उपकरणों पर भरोसा बढ़ा : राजनाथ सिंह
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 'मेड-इन-इंडिया' रक्षा उपकरणों पर भरोसा बढ़ा है।
दि26 दिल्ली अदालत भाजपा विधायक सजा
हर्ष फायरिंग में महिला की मौत का मामला: बिहार के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की कैद
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को बिहार से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को 2018 में हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में चार साल की साधारण कैद और 25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
प्रादे95 उप्र शासकीय भूमि विशेष पीठ
उप्र सरकार का फैसला :अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे में तेजी लाने के लिए राजस्व परिषद ने एक तीन-सदस्यीय विशेष पीठ का गठन किया है जो आरक्षित श्रेणी की भूमि, शासकीय भूमि, ग्राम सभा, नजूल, निष्क्रांत संपत्ति तथा शत्रु संपत्ति (यदि कोई हो) से संबंधित सभी वादों की सुनवाई करेगी।
वि6 ईरान खामनेई अंतिम संस्कार
ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू
तेहरान, अमेरिका एवं इजराइल के हमलों में मारे गए ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो गए।
अर्थ9 चीन भारत व्यापार
चीन का भारतीय उत्पादों के लिए बाजार खोलना, निवेश बढ़ाना दोनों देशों के संबंधों के लिए बेहतर: राजदूत
बीजिंग, चीन का भारतीय उत्पादों, विशेष रूप से दवाइयों के लिए अपना बाजार खोलना और भारत में चीनी निवेश को बढ़ावा देना दोनों देशों के व्यापक द्विपक्षीय संबंधों के लिए 'बेहतर' होगा। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने शनिवार को यह बात कही।
खेल22 खेल हेडन सूर्यवंशी
सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी जादुई, लेकिन उसकी नकल हर युवा खिलाड़ी के लिए सही नहीं: मैथ्यू हेडन
नयी दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ और आक्रामक बल्लेबाजी देखने में जितनी रोमांचक और जादुई लगती है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी है।
'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि8 जलवायु एसी असमानता
'कूलिंग डिवाइड': एयर कंडीशनर कैसे नयी जलवायु असमानता पैदा कर रहा
रीडिंग (ब्रिटेन), ब्रिटेन में लोगों की दशकों तक यह धारणा रही कि एयर कंडीशनर (एसी) ऐसी सुविधा है, जिसकी जरूरत कहीं और होती है। वे इसे अपने घरों के बजाय कार्यालयों, होटलों और अधिक गर्म जलवायु वाले देशों से जोड़कर देखते थे। लेकिन उष्णलहर और बढ़ती गर्मी के कारण यह स्थिति अब बदलने लगी है।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप
0407 1814 दिल्ली