अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार
रंजन
- 05 Jul 2026, 02:18 PM
- Updated: 02:18 PM
नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
अर्थ10 लीड मेटा इंस्टाग्राम नोटिस
सरकार ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामाग्री को लेकर मेटा को नोटिस दिया
नयी दिल्ली: सरकार ने इंस्टाग्राम पर 'पेड' विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े वीडियो और अन्य सामाग्रियों को लेकर मेटा को कड़े शब्दों में नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने रविवार को यह कहा।
प्रादे38 महाराष्ट्र राम मंदिर भागवत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होसबाले के बयान से सहमत हूं: मोहन भागवत
नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जो कहा है, वह उससे सहमत हैं।
दि7 कांग्रेस राम मंदिर
भाजपा की तीन सूत्री रणनीति है-'वोट चोरी, सीट चोरी और चंदा चोरी': कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला किया और इसे उनके तंत्र द्वारा किया गया ''घोटाला'' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर ''पूरी तरह चुप्पी साधे हुए'' हैं।
अर्थ3 सरकार गैस आदेश
एलएनजी आपूर्ति सामान्य होने के बाद सरकार ने गैस पर लगाए गए आपात 'प्रतिबंध' वापस लिए
नयी दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य से एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति सामान्य होने के बाद केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस आपूर्ति पर लगाए गए अधिकांश आपातकालीन प्रतिबंध वापस ले लिए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश, 2026 में संशोधन करते हुए उन प्रमुख प्रावधानों को हटा दिया, जिनके तहत घरेलू और आयातित गैस की आपूर्ति सरकार द्वारा तय प्राथमिकता सूची के अनुसार की जा रही थी।
प्रादे12 छत्तीसगढ़ तीजन बाई लीड निधन
प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन,प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
रायपुर: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककथा गायन शैली पंडवानी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाली प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
वि6 ईरान खामेनेई लीड अंतिम संस्कार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रस्तुति देने वाले कवि ने ट्रंप को मार डालने का आह्वान किया
तेहरान: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान तेहरान में रविवार को लाखों लोगों की भीड़ के सामने प्रस्तुति देने वाले एक कवि ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मार डालने का आह्वान किया।
प्रादे35 हरियाणा लीड मुठभेड़
जिम संचालक हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
चंडीगढ़/नयी दिल्ली: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की हत्या के मामले में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग के दो शूटर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि8 पाकिस्तान अमेरिका ईरान वार्ता
अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर इस्लामाबाद में होने की संभावना: रिपोर्ट
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की तकनीकी वार्ता के आयोजन स्थल के रूप में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद प्रमुख विकल्प बनकर उभरी है। मीडिया की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।
खेल2 खेल फुटबॉल कप फ्रांस
एमबाप्पे ने फ्रांस को विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया
फिलाडेल्फिया: स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबाप्पे ने अपने पांव का जादू दिखाते हुए पेनल्टी को गोल में बदला जिससे फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से पराजित करके विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भाषा खारी रंजन
रंजन
0507 1418 दिल्ली