शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार
सुभाष
- 06 Jul 2026, 06:11 PM
- Updated: 06:11 PM
नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से सोमवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे112 उप्र ट्रस्ट बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर किये जाने की सम्भावना : सूत्र
अयोध्या (उप्र), अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खासी गहमागहमी भरे माहौल में आधे घंटे की देर से शुरू हुई और सूत्रों का कहना है कि इसमें संस्था के महासचिव पद से चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किये जाने की सम्भावना है।
दि42 विहिप राम मंदिर
चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर राम मंदिर ट्रस्ट का फैसला स्वीकार करेंगे: विहिप
नयी दिल्ली, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को कहा कि वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर ट्रस्ट जो भी निर्णय लेगा, उसका सम्मान करेगी। विहिप ने यह भी कहा कि केवल आरोप लग जाने भर से किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।
दि31 कांग्रेस विहिप
'चढ़ावा चोरी' मामले में विहिप का पत्र 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' का उदाहरण: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा अयोध्या पुलिस को लिखे गए एक पत्र को लेकर सोमवार को उस पर निशाना साधा और कहा कि उसकी स्थिति 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसी है तथा वह अपने लोगों के नैतिक पतन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
दि44 भाजपा कांग्रेस मंत्री बर्खास्तगी
भाजपा ने 30 दिन जेल में रहने पर मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक का विरोध करने पर कांग्रेस को घेरा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस गंभीर आपराधिक मामलों में लगातार 30 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को उनके पद से हटाने के प्रावधान वाले विधेयक का इसलिए विरोध कर रही है, क्योंकि ''कांग्रेस को लगता है कि उसे भ्रष्टाचार करने से नहीं रोका जाना चाहिए।
दि43 तृणमूल निर्वाचन आयोग
तृणमूल विवाद: ममता गुट ने निर्वाचन आयोग को जवाब सौंपा, बागी गुट के दावे को फर्जी बताया
नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के गुट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को अपना जवाब सौंपते हुए पार्टी पर प्रतिद्वंद्वी गुट के दावे को ''फर्जी'' करार दिया और कहा कि पार्टी संविधान के अनुसार दल की संगठनात्मक समितियां वर्ष 2027 तक वैध हैं।
दि28 एनआईए पहलगाम आरोपपत्र
पहलगाम आतंकी हमला: पूरक आरोपपत्र में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का नाम
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अपने पूरक आरोपपत्र में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को आरोपी बनाया।
प्रादे101 बंगाल शाह मुखर्जी प्रतिमा
अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया
कोलकाता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को पूर्वी कोलकाता में उनकी 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया।
प्रादे94 बंगाल बारुईपुर हत्या लीड गिरफ्तार
बारुईपुर बलात्कार-हत्या मामला: मुख्य आरोपी, दो अन्य गिरफ्तार; तीन लोग हिरासत में लिए गए
कोलकाता, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बारुईपुर में एक नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रादे74 महाराष्ट्र बारिश फंसी ट्रेनें
भारी बारिश से पश्चिम रेलवे का परिचालन ठप; लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनें फंसीं
मुंबई, मुंबई और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने से सोमवार को पश्चिम रेलवे का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया। इसके कारण लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
अर्थ27 शाह लीड सहकारिता
'भारत टैक्सी' की तर्ज पर नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी बनेगी: अमित शाह
नयी दिल्ली, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि सहकारी संस्थाओं के कारोबार का दायरा बढ़ाने के लिए एक सहकारी जीवन बीमा कंपनी स्थापित की जाएगी।
खेल12 खेल भारत संभावना
बिश्नोई की जगह तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में तेज गेंदबाज को मिल सकती है जगह
नॉटिंघम, ब्रिटेन दौरे पर अब तक जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही भारतीय टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में संयोजन में बदलाव कर सकती है।
खेल2 खेल फुटबॉल कप लीड ब्राज़ील
हालैंड ने दो गोल करके ब्राजील को बाहर किया, नॉर्वे को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया
ईस्ट रदरफोर्ड, एर्लिंग हालैंड ने 80वें मिनट में पहला गोल किया और नियमित समय के समाप्त होने से ठीक पहले एक और गोल दागा जिससे नॉर्वे ने पांच बार के चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि11 फीफा निगरानी
विश्व कप के बहाने निगरानी व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंची
पेन्सिलवेनिया (अमेरिका), इस बार का फीफा विश्व (2026) कप इतिहास का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और यह अब तक का सबसे अधिक निगरानी वाला विश्व कप भी माना जा रहा है। यदि आप मेजबान शहरों की यात्रा कर रहे हैं या वहां घूम रहे हैं, तो आपकी पहचान, चेहरा, गतिविधियां, आवाजाही और यहां तक कि आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी सरकारी एजेंसियों और निजी कंपनियों की नजर हो सकती है।
भाषा
अमित सुभाष
सुभाष
0607 1811 दिल्ली