अपराह्न ढाई बजे के मुख्य समाचार
दिलीप
- 30 Jun 2026, 02:38 PM
- Updated: 02:38 PM
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि16 विपक्ष लीड प्रधान न्यायाधीश
विपक्ष के 23 दलों ने एआईआर, चुनाव संबंधी अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को पत्र भेजा
नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय राज्यसभा सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को एक साझा पत्र भेजा है।
दि3 कांग्रेस राम मंदिर
राम मंदिर मामले पर प्रधानमंत्री की 'चुप्पी' करोड़ो लोगों की आस्था पर आघात: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "चुप्पी" देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था पर ''सीधा आघात'' है।
प्रादे40 उप्र आदित्यनाथ अयोध्या सपा-कांग्रेस
राम भक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की वकालत कर रहे: योगी आदित्यनाथ
रामपुर (उप्र), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि राम भक्तों पर ''गोली और लाठी'' चलाने वाले तथा भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले ही आज आस्था की वकालत करते नजर आ रहे हैं।
दि19 रक्षा सेना प्रमुख द्विवेदी
भविष्य में युद्ध ज़्यादा एकीकृत और समन्वित सैन्य अभियान केंद्रित होंगे: जनरल द्विवेदी
नयी दिल्ली, सेना प्रमुख के पद से आज सेवानिवृत्त हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भविष्य में युद्ध अधिक एकीकृत, संयुक्त एवं समन्वित सैन्य अभियान पर केंद्रित होंगे इसलिए सशस्त्र बलों की दिशा स्पष्ट होनी चाहिए - ''साथ मिलकर देखना, साथ मिलकर निर्णय लेना और साथ मिलकर कार्रवाई करना।''
दि21 न्यायालय लीड आसाराम
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला : न्यायालय ने आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के 2013 के एक मामले में स्वयंभू बाबा आसाराम द्वारा दायर उस याचिका पर राजस्थान सरकार से मंगलवार को जवाब मांगा, जिसमें उसने अपनी दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।
अर्थ18 जीएसटीएटी विस्तार
सरकार ने जीएसटीएटी में अपील दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई तक बढ़ाई
नयी दिल्ली, सरकार ने माल एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार को एक महीने बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी।
प्रादे9 बंगाल हल्दिया आग
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 10 से अधिक लोग घायल
हल्दिया, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लगने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे51 बंगाल अदालत टीएमसी बैंक खाते
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल गुट की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया
कोलकाता, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
प्रादे48 महाराष्ट्र परिषद लीड शिवसेना उबाठा
शिवसेना (उबाठा) के नेता ने शिंदे गुट की ओर से विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया
मुंबई, उद्धव ठाकरे को एक और झटका देते हुए शिवसेना (उबाठा) के नेता सचिन अहीर ने मंगलवार को प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की ओर से महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
वि2 अमेरिका भारत समझौता गोर
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है : सर्जियो गोर
वाशिंगटन, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने ''अंतिम चरण'' में पहुंच चुका है और अब केवल करीब एक प्रतिशत वार्ता ही शेष है। गोर ने विश्वास जताया कि लगभग 18 महीने से जारी बातचीत के बाद यह समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले लेगा।
वि8 अमेरिका गोर हिंद-प्रशांत
लेटरहेड पर नाम मायने नहीं रखता : सर्जियो गोर ने 'इंडो-पैसिफिक कमांड' विवाद पर कहा
वाशिंगटन, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने 'इंडो-पैसिफिक कमांड' (हिंद-प्रशांत कमान) का नाम बदलने को लेकर उठे विवाद को खारिज करते हुए कहा कि ''लेटरहेड पर लिखा नाम'' महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह देखना चाहिए कि अमेरिका वास्तव में क्या कर रहा है।
खेल1 खेल फुटबॉल कप ब्राज़ील
मार्टिनेली के इंजरी टाइम के गोल से ब्राज़ील ने जापान को हराया
ह्यूस्टन, जब यह तय लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय तक खिंच जाएगा तब गैब्रियल मार्टिनेली ने इंजरी टाइम के आखिरी क्षणों में विजयी गोल करके पांच बार के चैंपियन ब्राजील को विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में जापान पर 2-1 से रोमांचक जीत दिलाई।
खेल10 खेल महिला भारत लीड एशियाड
विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद एशियाड में भी कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत
नयी दिल्ली, इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद हरमनप्रीत कौर को जापान में होने वाले इस साल के एशियाई खेलों के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया।
भाषा
प्रचेता दिलीप
दिलीप
3006 1438 दिल्ली