रात नौ बजे के मुख्य समाचार
माधव
- 01 Jul 2026, 09:13 PM
- Updated: 09:13 PM
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि13 मोदी डिजिटल भारत
'डिजिटल इंडिया' ने भारत को दुनिया में नयी पहचान दिलाई: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार की 'डिजिटल इंडिया' पहल की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि इसने शासन के तौर-तरीकों को नया स्वरूप दिया, नागरिकों को सशक्त बनाया और जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर सर्वांगीण विकास को गति दी है।
अर्थ62 व्हाट्सऐप लीड सरकार
धोखाधड़ी के जोखिम को लेकर व्हाट्सऐप का 'यूजरनेम फीचर' सरकार की जांच के घेरे में
नयी दिल्ली, सरकार व्हाट्सऐप की प्रस्तावित 'यूजरनेम फीचर' की जांच कर रही है। इसको लेकर इस बात की चिंता है कि इसका उपयोग धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे121 राजस्थान तीसरी लीड बस दुर्घटना
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, कई अन्य घायल
जयपुर, राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे72 उप्र अयोध्या लीड एसआईटी
राम मंदिर वित्तीय अनियमितता मामले में एसआईटी का कार्यकाल 15 जुलाई तक बढ़ाया गया
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के दान और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित आरोपों की जांच कर रहे तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे149 तमिलनाडु टीवीके द्रमुक
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ टीवीके ने द्रमुक पर खरीद-फरोख्त के प्रयास का आरोप लगाया
चेन्नई, तमिलनाडु के मंत्री एवं टीवीके नेता आर. निर्मल कुमार ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेतृत्व पर उनकी पार्टी के विधायकों को लुभाने के लिए खरीद-फरोख्त के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रादे92 उप्र सपा अखिलेश लीड पोस्टर
सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश को भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाया, भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया
लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन वाराणसी में हवन करके मनाया। इस दौरान उन्होंने एक पोस्टर पेश किया, जिसमें अखिलेश को संविधान की प्रति थामे भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है।
प्रादे166 पंजाब आप लीड योजना
पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की
धुरी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता योजना 'मावां धियां सत्कार योजना' की बुधवार को शुरुआत की और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई अपनी अंतिम चुनावी ''गारंटी'' को पूरा कर दिया है।
प्रादे147 झारखंड बार हमला दूसरी लीड प्रतिबंध
जमशेदपुरः करणी सेना के नेता की मौत के मामले में तीन लोग गिरफ्तार, निषेधाज्ञा लागू
जमशेदपुर, झारखंड पुलिस ने करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे156 बंगाल अदालत अभिषेक आवाज
धमकी भरे भाषण मामले में अभिषेक बनर्जी को आवाज के नमूने देने का निर्देश
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक अदालत ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद अभिषेक बनर्जी को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कथित धमकी भरे भाषण की जांच के सिलसिले में आठ जुलाई को पुलिस को अपनी आवाज के नमूने देने का निर्देश दिया।
वि26 ईरान दूसरीलीड अमेरिका
होर्मुज जलडमरूमध्य में पोत फंसा : ईरानी सरकारी टीवी की खबर
दुबई, ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग का पालन नहीं करने वाला एक पोत होर्मुज जलडमरूमध्य के उथले पानी में फंस गया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह खबर दी।
अर्थ61 मंत्रिमंडल लीड सड़क परियोजनाएं
दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 14,115 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंत्रिमंडल की मंजूरी
नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश की कुल 14,115 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
खेल25 खेल केरल श्रीसंत केसीए लीड प्रतिबंध
केसीए ने श्रीसंत पर लगा तीन साल का प्रतिबंध हटाया
तिरुवनंतपुरम, केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने बुधवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एस श्रीसंत पर पिछले साल लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को हटा लिया। यह प्रतिबंध केसीए के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण लगाया गया था।
भाषा शफीक माधव
माधव
0107 2113 दिल्ली