शाम साढ़े छह बजे के मुख्य समाचार
दिलीप
- 20 Jun 2026, 06:38 PM
- Updated: 06:38 PM
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शनिवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे114 बंगाल मोदी संबोधन
बंगाल अपनी बेड़ियों से मुक्त हो गया है, राज्य का गौरव फिर से लौटने लगा : मोदी
तारकेश्वर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ''अपनी बेड़ियों से मुक्त हो गया है'' और विकास की एक नयी यात्रा पर निकल पड़ा है।
प्रादे68ओडिशा लीड मोदी
पूर्वी भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
रायरंगपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पूर्वी भारत कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पिछड़ा हुआ रहा और अब यह प्रगति तथा विकास के प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है।
दि34कॉजपा लीड प्रदर्शन
पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से किया इनकार, दीपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहेंगे
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को जंतर-मंतर पर उसका विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने से मना कर दिया है, जबकि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, वे उस जगह पर डटे रहेंगे।
दि12 राहुल नीट
बच्चों के भविष्य के साथ जुआ नहीं खेला जाए: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) बच्चों एवं उनके माता-पिता की धैर्य की परीक्षा ले रही है।
प्रादे88 महाराष्ट्र मंदिर स्लैब
महाराष्ट्र: परभणी जिले में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरा, तीन लोगों की मौत
छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रादे47 महाराष्ट्र शाह उद्धव
सिर्फ एक ही शिवसेना है, जिसकी कमान शिंदे के हाथ में है: शाह ने उद्धव पर 'वोट बैंक' को लेकर तंज कसा
कोल्हापुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि उद्धव कांग्रेस की गोद में बैठे हैं और घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रादे73 उप्र आदित्यनाथ मिसाइल
ब्रह्मोस मिसाइलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को सबक सिखाया : योगी आदित्यनाथ
ललितपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि स्वदेशी तकनीक से विकसित ब्रह्मोस मिसाइलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को ''मुंहतोड़ जवाब'' दिया।
प्रादे102बंगाल पश्चिमबंग दिवस शुभेंदु
पिछली सरकारों ने 20 जून के महत्व और डॉ. मुखर्जी की भूमिका को कमतर करने की कोशिश की: शुभेंदु
तारकेश्वर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने 20 जून के महत्व को दबाने और राज्य के गठन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक भूमिका को मिटाने की कोशिश की थी।
प्रादे75बिहार तेज प्रताप
मुझे और मेरे पिता को मारने की साजिश रची जा रही है : तेज प्रताप
पटना, जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर अपनी तथा अपने पिता लालू प्रसाद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
वि5अमेरिका ट्रंप मोदी
मोदी 'बेहद सख्त' और 'महान नेता हैं: ट्रंप
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें ''महान नेता'' और ''बेहद सख्त व्यक्ति'' बताया तथा कहा कि वह 12 साल से अधिक समय से सत्ता में हैं।
अर्थ1भारत एलपीजी
पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान भारत ने एलपीजी आयात स्रोतों में लाई विविधता
नयी दिल्ली,पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान भारत ने एलपीजी आयात के स्रोतों में विविधता लाते हुए अमेरिका, ईरान और अन्य देशों से खरीद बढ़ाई। इससे खाड़ी क्षेत्र पर निर्भरता कम हुई और आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिली।
खेल37खेल भारत लीड पारी
शाहिदी का शतक, प्रसिद्ध के पांच विकेट से भारत ने अफगानिस्तान को 218 रन पर समेटा
चेन्नई, प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के करियर के पहले शतक के बावजूद अफगानिस्तान को 218 रन पर समेट दिया।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप
2006 1838 दिल्ली