दो बजे तक के मुख्य समाचार
नरेश
- 14 Jul 2026, 02:05 PM
- Updated: 02:05 PM
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मंगलवार दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -
वि7 यूएई भारतीय मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत
दुबई, ओमान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में मंगलवार को चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ अन्य लोग घायल हो गए।
प्रादे46 तमिलनाडु वियतनाम नाव लीड शव
वियतनाम में नाव हादसे में मारे गए तमिलनाडु के 10 लोगों के शव चेन्नई और कोयंबटूर लाए गए
चेन्नई, वियतनाम में स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के 10 लोगों के पार्थिव शरीर लेकर आए विमान मंगलवार सुबह क्रमशः चेन्नई और कोयंबटूर हवाई अड्डों पर पहुंचे।
दि14 दिल्ली केजरीवाल मोदी ई20
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र: शुद्ध और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराने का अनुरोध
नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल को लेकर लोगों की चिंताओं पर चर्चा के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा, साथ ही अनुरोध किया कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं तथा इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की कीमतें कम की जाएं।
दि9 विदेश मंत्रालय भारत फलस्तीन
फलस्तीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता का समर्थन करता है भारत: विदेश मंत्रालय
नयी दिल्ली, भारत ने फलस्तीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया और फलस्तीन तथा इजराइल के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष के समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।
दि1 कॉजपा पत्र नागरिक
अरुंधति रॉय, नसीरुद्दीन शाह समेत कई हस्तियों ने प्रदर्शकारियों से अनशन समाप्त करने की अपील की
नयी दिल्ली, लेखिका अरुंधति रॉय, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह तथा अर्थशास्त्री जयती घोष सहित कई प्रमुख हस्तियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों से अपना अनशन समाप्त करने की सोमवार को अपील की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का पूर्ण समर्थन भी जताया।
अर्थ10 थोक मुद्रास्फीति
खाद्य व खनिज कीमतों में तेजी से जून में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.87 प्रतिशत
नयी दिल्ली, खाद्य व गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी से जून में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.87 प्रतिशत हो गई। मई में यह 9.68 प्रतिशत थी।
अर्थ11 भारत टेक्स गिरिराज सिंह
निर्यात विविधीकरण से वस्त्र क्षेत्र हुआ मजबूत,वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भारत तैयार:गिरिराज सिंह
नयी दिल्ली, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत इस समय 550 जिलों से वस्त्र उत्पादों का निर्यात कर रहा है और सरकार की निर्यात विविधीकरण रणनीति के कारण वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद यह क्षेत्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
प्रादे25 कश्मीर एनआईए सईद
जम्मू: एनआईए अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया
जम्मू, पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।
प्रादे29 केरल हेक्स20 अंतरिक्ष
'नीला' के एक साल बाद केरल का 'हेक्स20' फिर से अंतरिक्ष पहुंचा
तिरुवनंतपुरम, अपना पहला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजने के एक वर्ष बाद, टेक्नोपार्क स्थित स्पेसटेक स्टार्टअप 'हेक्स20' ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने ताइवान की 'नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी' के लिए अपना दूसरा उपग्रह 'कोयो' सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है।
वि10 संरा जयशंकर गुतारेस
जयशंकर ने संरा प्रमुख गुतारेस से पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की
संयुक्त राष्ट्र, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।
वि8 थाईलैंड आग
थाईलैंड : संगीत बार में आग से मरने वालों की संख्या 30 हुई, 70 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में
बैंकॉक, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक संगीत बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खेल7 खेल मंत्रालय जूडो
खेल मंत्रालय ने जूडो महासंघ को सशर्त मान्यता दी
नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय ने भारतीय जूडो महासंघ (जेएफआई) के अंतरिम निकाय को सशर्त मान्यता दे दी है, जिसका चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पिछले महीने हुआ था।
खेल4 खेल बैडमिंटन भारत
सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, ध्रुव-तनीशा भी आगे बढ़े
तोक्यो, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां मलेशिया की वोंग लिंग चिंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।
भाषा
प्रचेता नरेश
नरेश
1407 1405 दिल्ली